26.1 C
Rudrapur
Sunday, March 16, 2025

Rudrapur: डॉ राणा ने किया महिला के कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ओम में डॉक्टर ए के राणा ने अपने सहयोगियों के साथ चलने फिरने में असमर्थ एक महिला के दोनों कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण किया। उपचार के बाद महिला चलने फिरने लगी। महिला ने चिकित्सकों का आभार जताया।

डॉ राणा ने बताया की हमीद नगर बिलासपुर निवासी पुष्पा के दोनों कूल्हे खराब हो चुके थे और वह चलने से लाचार हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की टीम के साथ उसका सफल ऑपरेशन किया गया और कूल्हों का प्रत्यारोपण कर दिया गया। जिससे वह महिला स्वस्थ हो गई और चलने फिरने लगी। टीम में डॉक्टर राणा के अलावा डॉक्टर अतुल जोशी, सहयोगी आरिफ, महानंद शामिल थे। महिला ने सभी का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर