24.1 C
Rudrapur
Sunday, February 16, 2025

Rudrapur: गौरी ने अपने कार्यालय मनाया विधायक शिव का जन्मदिन… पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर- नगर निगम के पूर्व पार्षद सुरेश गौरी ने शिमला बहादुर स्थित अपने कार्यालय में विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ केक काटा और विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व पार्षद गौरी ने कहा विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहा दी है और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच सदैव जनहित में रही है इसी सोच के चलते विधायक शिव सदैव जनहित से जुड़े विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भाजपा का ही परचम लहराएगा और नगर का विकास किया जाएगा।इस दौरान हरीश जोशी, रमेश कालड़ा, रामप्रसाद, विकास कुमार, ललित सिंह,हरिराम दास समेत तमाम लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर