31.9 C
Rudrapur
Friday, March 14, 2025

Rudrapur: महानगर कांग्रेस ने जयंती पर स्व. राजीव गांधी को किया नमन…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने राजीव नगर स्थित स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्याणर्पण कर उन्हें नमन किया और उनक आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना की क्रांति में दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने का काम किया था। देश की नई पीढ़ी को इक्कीसवीं सदी की दुनिया में आगे पंत्तिफ़ में खड़ा कर दिया। जिसके कारण देश आज दुनिया के नक्शे में मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हो गया है। देश उन्हीं के रास्ते पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। सीपी शर्मा ने कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव ने अपनी कुर्बानी देश की एकता अखंडता को बनाए रऽने के लिए दी।

add:

राजीव गांधी जी के समपर्ण को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को 21 वीं सदी की दुनियां की उस दौड़ में शामिल करा दिया, जिस पर चल कर आज हम देश की तरक्की पर गर्व कर रहे हैं। राजीव गांधी ने जो 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था, वह भारत उनकी रखी बुनियाद पर आगे बढ़ रहा है। राजीव गांधी ने जिस तरह से शिक्षित भारत का सपना देखा था ,उसे पूरा करना हम सब का कर्त्तव्य है। राजीव गांधी देश में कंप्यूटर लेकर आए। देश में आज हर हाथ में मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कंप्यूटर से संबंधित वस्तुएं हैं। यह राजीव गांधी के ही बेहतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने ही 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। राजीव गांधी अभी जीवित होते तो भारत विश्व की महाशक्ति बन चुका होता। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष खगोपति विश्वास, विकास विश्वास, अशोक मण्डल, गौतम घरामी, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, उमा सरकार, उमर अली, निसार, बाबू विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, इरशाद, केपी गंगवार, स्वामी प्रसाद, बाबू खान, संजीव राठौर, राधेश्याम बंसल, संजीव रस्तौगी, अबरार, जावेद अशफाक आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर