40.9 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

Rudrapur News : कबीर जयंती पर सात दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनियों संग रचाएंगे ब्याह

अवश्य पढ़ें

पूर्व विधायक ठुकराल ने प्रेस कर दी जानकारी, दानदाताओं का जताया आभार
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर।
कबीर जयंती पर सात दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनियों से विवाह करेंगे। सातों जोड़ों की शादी रम्पुरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न होगी। इसकी जानकारी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व कार्यक्रम संयोजक प्रमुख राम कोरी ने पे्रसवार्ता के माध्यम से दी। ठुकराल ने बताया कि 22 जून को कबीर जयंती मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में रम्पुरा के दुर्गा मन्दिर के सम्मुख प्रांगण में तमाम दानदाताओं के सहयोग से सात निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जा रहा है। इस दिन शिवमन्दिर चौरासी घण्टा में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि पिछले वर्ष भी कबीर जयन्ती पर चार निर्धन कन्याओं का विवाह आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इस वर्ष भी रम्पुरा बस्ती में बड़े धूम धाम से सातों दुल्हों की बारात निकाली जायेगी। प्रेस वार्ता में समाजसेवी संजय ठुकराल, संजीव गुप्ता, नत्थू लाल कोली, चंद्रपाल कोली, रामचरण कोली, अमर दास कोली, पृथ्वीराज कोली, चंद्रकाली कोली, माया देवी कोली, नीतू कोली, ललित कोली, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर