39.7 C
Rudrapur
Monday, June 29, 2026

Rudrapur: सावन की शिवरात्रि के उपलक्ष में मीना शर्मा ने बाटे तुलसी के पौधे…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

 न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा,सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर किच्छा रोड स्थित ऐतिहासिक श्री दूधिया बाबा मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, और भगवान शंकर की पूजा अर्चना की l इस दौरान श्रीमती शर्मा ने घर-घर तुलसी अभियान के तहत सैकड़ो लोगों को तुलसी के पवित्र पौधों का वितरण किया l यहां श्रीमती शर्मा ने श्री दूधिया बाबा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री शिवानंद महाराज को शॉल ओड़ाकर उनका स्वागत किया, और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l इस अवसर पर अनिल शर्मा, अरविंद सक्सेना, मुन्नी देवी, सरोज, कांति, ओम प्रकाश, शीतल, मधु, प्रेम गुप्ता, सीमा,दिलीप शर्मा, हरिदासी,कुंतेश, वीरवल यादव,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l यहां श्रीमती शर्मा ने बताया कि वह सावन माह में 5000 तुलसी के पौधों का वितरण करती हैं,और उनका यह कार्यक्रम पूरे सावन माह में लगातार जारी रहेगा l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर