spot_img

Rudrapur: श्री गुरुद्वारा गोल मार्केट के अध्यक्ष प्रीतम सिंह का निधन…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img

तमाम राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – श्री गुरुद्वारा गोल मार्केट रुद्रपुर के अध्यक्ष और पूर्व रोडवेज कर्मी प्रीतम सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही तमाम राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। सिंह कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी प्रीतम सिंह पूर्व में रोडवेज कर्मी थे और कई दशकों तक उन्होंने रोडवेज में अपनी सेवाएं दी थी। वह बेहद मृदुभाषी थे ।पूर्व में वह नानकमत्ता साहब गुरुद्वारे के भी डायरेक्टर रह चुके थे और लगभग कुछ माह पूर्व वह रुद्रपुर गुरुद्वारा गोल मार्केट के अध्यक्ष बने थे ।बताया जाता है कि वह पिछले तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। आज प्रातः उनका निधन हो गया ।रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सभी व्यापारियों, राजनेताओं और सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया ।वह अपने पीछे दो पुत्रों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर