रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चौक स्थल पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लगाये जाने को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया। विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का स्थान चिह्नित किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि जिस स्थान पर पहले प्रतिमा लगी थी उसी स्थान पर दोबारा से शहीद भगत सिंह की नई प्रतिमा को लगाया जाएगा। विधायक के साथ यहां व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी, गुरुद्वारा कमेटी गोल मार्किट, शहीद भगत सिंह सेवा समिति के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आम राय से उनके पुराने स्थान पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय विधायक अरोरा की मौजूदगी में लिया। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रतिमा लगाने से यह स्थल बहुत भव्य नजर आएगा। विधायक ने सभी समिति के सदस्यों, व्यापारी, गुरुद्वारा कमेटी को बधाई दी।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, हरबंस गुंबर अशोक गुंबर, सुरमुख सिंह विर्क, दीदार सिंह अरुण चुघ, हरविंदर चावला, हरजीत सिंह, मयंक कक्कड़, राजेश गर्ग, प्रेम सिंह, प्रीतम सिंह, राज कोली, रवि कालरा व अन्य लोग मौजूद रहे।
Rudrapur: पुराने स्थान पर ही लगेगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में लिया गया निर्णय, पढ़ें खबर…
