32.1 C
Rudrapur
Sunday, March 29, 2026

पुलिस लाइन रुद्रपुर में “संवाद वेलनेस मेला–2026”: मानसिक स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यक्रम

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संतुलन और समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन रुद्रपुर में 27 और 28 मार्च को “संवाद वेलनेस मेला–2026” का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मी, उनके परिजन और बच्चे मानसिक स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सशक्त उत्तराखण्ड” विजन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन में तथा कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मानसिक दबाव को कम करना और उन्हें संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।

मेले में दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और कार्य-जीवन संतुलन पर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए। पुलिसकर्मियों ने खुले मंच पर अपनी समस्याएं साझा की और उन्हें व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए। इस बार मीडिया कर्मियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया और उनके लिए भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष सत्र आयोजित किए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चार स्थानीय अस्पतालों ने सहयोग किया और स्वास्थ्य शिविर में 700 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रतिभागियों ने जांच और परामर्श का लाभ लिया। करियर मार्गदर्शन सत्र में 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जहां विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया।

“मिशन संवाद” की शुरुआत 5 जुलाई 2025 को हुई थी। अब तक 5000 से अधिक पुलिसकर्मी पंजीकृत, 1600 कर्मियों ने कार्यशालाओं में भाग लिया और 700 से अधिक को व्यक्तिगत काउंसलिंग दी गई। इसके अलावा 41 गंभीर मामलों का तत्काल समाधान भी इस प्लेटफॉर्म से किया गया है। समापन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारियां चुनौतीपूर्ण हैं, इसलिए उनका मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “मिशन संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जो पुलिस परिवारों को भी बदलाव का हिस्सा बनाती है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक सिटी उत्तम सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी लाइन दौलत राम वर्मा, विशेषज्ञ काउंसलर राजेश मिश्रा, डॉ. डायना चेरियान, संवाद डायरेक्टर आरती शंखला और मिशन संवाद टीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि “मिशन संवाद” जैसी पहलें पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, सशक्त और उत्तरदायी बनाने में मदद कर रहीहैं और यह कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ संतुलित कार्य संस्कृति को भी मजबूत कर रहा है।

खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर