24.1 C
Rudrapur
Friday, February 13, 2026

शालिनी बोरा ने मुख्यमंत्री धामी का महिलाओं के लिए योजना लागू करने पर जताया आभार

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है,इस योजना से राज्य भर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक कदम है। श्रीमती बोरा ने राज्य में यह योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चयनित 1024 एकल महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त और मजबूत किया जाएगा। पहले चरण में 6 जिलों की 484 महिलाओं के बैंक खाते में लगभग 3:30 करोड़ की धनराशि भेजी जाएगी। शेष जिलों में लगभग 540 महिलाओं को भी इसी माह सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए इस योजना को लागू करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर