न्यूज प्रिन्ट,सितारगंज। में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समर्थकों संग आवास पर हजारों लोगों के साथ मनाई होली जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को पुष्प देकर होली की बधाई दी सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर सौरभ बहुगुणा विजय बहुगुणा सुमेधा बहुगुणा तथा अपने पुत्र के साथ हजारों लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर मलाई होली पहाड़ी तथा थारू जनजाति के महिलाओं तथा पुरुषों ने होली के गीतों पर झूमते नजर आए। सारी दुनिया है दीवानी सौरभ भइया आपकी… होली के गीत पर थारू होल्यारों ने खूब डांस किया। अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और सुमेधा बहुगुणा ने होल्यारों और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम शुरू हुआ। पर्वतीय समाज, थारू समाज समेत विभिन्न संगठनों के महिला व पुरुष होल्यार होली पर्व पर समर्थकों के साथ होली खेलते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।

पारंपरिक परिधानों में होली स्थल पर पहुंचे। कलाकारों ने छैला आज की रैन सुहावन…, चुनरी भीगे रे लहरिया, मत जाओ पिया होली आय रही…, जल कैसे रंगों के उत्सव में रंगा बाजार, बढी चहल-पहल भरूं जमुना गहरी… आदि गीतों की प्रस्तुति दी।नैनीताल तथा सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोग भी होली खेलने मंत्री बहुगुणा के आवास पर पहुंचे।वहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, अमरजीत कटवाल, उदय राणा, पलविंदर सिंह औलख, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, जया जोशी, संजय गोयल आदेश ठाकुर विजय कुमार सूरज नरायण राकेश त्यागी रवि रस्तोगी समीम खान वसीम मियां योगेंद्र रावत, राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत, शिव कुमार मित्तल, सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण जय जोशी जानकी कोहली प्रतिभा कोहली दया तिवारी राजू हरियाणवी शिवपाल सिंह चौहान सौरव सिंगल गोपाल सिंह बिष्ट सोनू जायसवाल नरेश कंसल आदि।


