27.7 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur: हाईटेंशन टावर पर युवक का लटका मिला शव, सिडकुल क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने हाईटेंशन विद्युत टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मूलरूप से ग्राम झुलैया, तहसील मिलक (रामपुर) निवासी 18 वर्षीय प्रेम राजपूत पुत्र लेखराज के रूप में हुई है, जो ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बड़े भाई के साथ रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गये और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।


जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम झुलैया का मजरा, तहसील मिलक रामपुर निवासी 18 वर्षीय प्रेम राजपूत पुत्र लेखराज यहां ट्रांजिट कैम्प में अपने बड़े भाई 22 वर्षीय विद्याराम के साथ किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक कम्पनी में काम करता था। बताया जाता है कि गत रात्रि करीब 9 बजे वह घर से खाना खाकर निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। उसके भाई विद्याराम ने साथियों के साथ उसकी निरंतर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। प्रात: सिडकुल क्षेत्रा में राह -गुजरते लोगों ने जब हाईटेंशन विद्युत टावर पर युवक को फंदे पर लटका देखा तो वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस कर्मी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने मृतक के शव को टावर से नीचे उतरवाया। सिडकुल में शव पाये जाने की जानकारी मिलने पर विद्याराम साथियों के साथ वहां पहुंचा तो उसने युवक की शिनाख्त अपने भाई प्रेम राजपूत के रूप में की। पुलिस ने विद्याराम से मृतक के बारे में विस्तार से जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विद्याराम का कहना है कि मृतक प्रेम उसका छोटा भाई था। उसकी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। पिता लेखराज ग्राम में मजदूरी करते हैं। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का माना जा रहा है, मौके पर कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर