न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। दा ऑक्सफोर्ड अकादमी में सोमवार को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की सदस्य मितिका बत्रा, प्रीति पपनेजा और प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति, बहुमुखी प्रतिभा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति की डायरेक्टर मितिका बत्रा ने नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11 और 12 में कला वर्ग शुरू करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य रोहताश बत्रा, वैभव बत्रा, अमित जिंदल, सुरेंद्र मिढ्ढा सहित प्रधानाचार्य के.एस. नेगी और उपप्रधानाचार्य सी.एम. जोशी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


