19.1 C
Rudrapur
Monday, February 9, 2026

Rudrapur: बिना सत्यापन किराएदार रखने पर पुलिस सख्त, 6 मकान मालिकों का चालान, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। बिना सत्यापन के किराएदार या घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चेकिंग के दौरान कई मकान मालिकों के यहां बिना सत्यापन के किराएदार पाए जाने पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी मकान मालिक ने सत्यापन के बिना किराएदार या घरेलू नौकर रखा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने क्षेत्र की कई कॉलोनियों में किराएदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड नंबर 2 नेताजी सुभाष नगर में किराएदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया, जहां कई घरों में बिना सत्यापन के किराएदार और घरेलू नौकर मिले। एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि 6 मकान मालिकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 150 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया और मकान मालिकों को चेतावनी दी गई कि बिना सत्यापन के किराएदार या घरेलू नौकर रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सत्यापन अभियान एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में चलाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर