32.1 C
Rudrapur
Sunday, March 29, 2026

ठुकराल ने कांग्रेस में लिया विधिवत प्रवेश, कार्यकर्ताओं ने खुशी में आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उत्साह व्यक्त किया

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके रुद्रपुर स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताने के लिए आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने मिलकर “मिशन 2027” के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प व्यक्त किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में रुद्रपुर से भारी जीत सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के प्रति अपने समर्थन और विश्वास का प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम रुद्रपुर में कांग्रेस संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रुद्रपुर खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर