न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – दो अज्ञात बाइक सवारों ने कार चालक पर फायरिंग कर दी ।जिससे वहां हड़कंप मच गया ।शोर शराब होने पर बाइक सवार धमकी देकर फरार हो गए। कार चालक ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में भूरारानी निवासी राकेश पुत्र हृदय सहनी ने बताया कि वह अपनी कार संख्या यूके 07 uk0 7 बीजी 4310 से अपने एक साथी के साथ भूरारानी रोड से सिटी वन गेट की तरफ जा रहा था कि तभी दो अज्ञात बाइक सवार होने कार में फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया । शोर शराबा होने पर बाइक सवार मौके से फरार हो गये।पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


