40.9 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने चलाया जनसेवा एवं स्वच्छता अभियान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं एडवोकेट श्री प्रमोद मित्तल द्वारा विशेष जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजनमानस को भोजन, मिष्ठान एवं शीतल मीठे शरबत का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सेवा कार्यों का लाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही गांधी पार्क एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

image description

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं एडवोकेट श्री प्रमोद मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्री प्रमोद मित्तल के साथ जितेंद्र साहनी, निखिल अरोड़ा, कुशल अग्रवाल, युवांश चावला, सुनील पचौरी, गुरप्रताप सिंह विर्क, दिव्यांश कुमार, ज्योति गर्ग, मनीष मित्तल, सीमा जोशी, आशा मुंजाल, मनीषा मेहता, गोगू सिंह विर्क सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित लोगों ने ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर