28.3 C
Rudrapur
Tuesday, June 3, 2025

किच्छा की किन दो महिलाओं पर लगे देह व्यापार कराने के आरोप, युवती की तहरीर से मचा हड़कंप, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

किच्छा। लालकुआं निवासी युवती ने किच्छा की दो महिलाओं पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लालकुआं निवासी एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था।
उसके रिश्तेदारों ने ही उसका पालन पोषण किया था। थोड़ा समय बीतने के बाद वह नौकरी की तलाश में किच्छा आ गयी तो उसकी मुलाकात सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला से हो गयी। आरोप है कि उक्त महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसको देह व्यापार के काम में लगा दिया। देह व्यापार के चलते उसका स्वास्थ्य लगातार खराब होने लगा तो उसने एक अन्य महिला से मदद मांगी तो उसने भी रुद्रपुर में उसको देह व्यापार के दलदल में धकेल दिय
युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। फिलहाल, पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर