33.1 C
Rudrapur
Thursday, March 26, 2026

युवक की मौत, नेपाल पुलिस ने किया भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार

अवश्य पढ़ें

भाजपा नेता के पुत्र ने कार से नेपाली युवक को रौंदा

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । बीती रात नेपाल में यहां के एक भाजपा नेता के बेटे ने नशे में चूर होकर कार से एक नेपाली युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल की पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद रुद्रपुर भाजपा में अफरा तफरी मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता का पुत्र बीते दिन अपनी कार में सवार होकर नेपाल के महेंद्र नगर पहुंचा। जहां उसने एक कैसिनो में जुआ खेला और जमकर शराब का सेवन किया। बताया जाता है कि जब वह अपनी कार में सवार होकर जा रहा था इसी दौरान उसने एक नेपाली युवक को कार से रोंद दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को वहां के एक अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल की पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अब इस मामले को लेकर समझौते के प्रयास किये जा रहे हैं।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर