44 साल बाद महिला हॉकी का स्वर्ण, ऐतिहासिक जीत पर ध्रुव मुंजाल ने दी बधाई

अवश्य पढ़ें

चीन को हराकर भारत ने रचा इतिहास, महिला हॉकी टीम की जीत पर गदगद हॉकी उत्तराखंड

एशियन गेम्स में भारत का परचम, ध्रुव मुंजाल बोले- प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं को देंगे अवसर

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हॉकी उत्तराखंड के अध्यक्ष ध्रुव मुंजाल ने खिलाड़ियों और पूरे देशवासियों को बधाई दी।ध्रुव मुंजाल ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह स्वर्णिम सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, शानदार खेल और मजबूत टीम भावना का परिणाम है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स के बाद महिला हॉकी में यह स्वर्ण पदक भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।मुंजाल ने उम्मीद जताई कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्वर्ण पदक हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि हॉकी उत्तराखंड का प्रयास है कि प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर