31.4 C
Rudrapur
Friday, June 20, 2025

मेघालय हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें


न्यूज एजेंसी, शिलांग। मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने भाड़े के हत्यारों को अपनी मंशा पूरी करने के लिए किराए पर रखा था। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को इंदौर और ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले से भी एक और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है जो आगे भी जांच-पड़ताल कर रहा है।

मुख्यमंत्री का बयान और गिरफ्तारी की जानकारी
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस मामले में ट्वीट किया कि पुलिस ने सात दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक महिला आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। एक अन्य आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस अभियान जारी है। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय आकाश राजपूत (ललितपुर), 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान (इंदौर) और 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाहा (इंदौर) शामिल हैं। सोनम रघुवंशी के अलावा एक अन्य व्यक्ति को सागर जिले से हिरासत में लिया गया है।

हत्या का पूरा मामला
मध्य प्रदेश के इंदौर से आए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मना रहे थे। 23 मई को यह दंपती अचानक लापता हो गए। दोनों की तलाश शुरू हुई, लेकिन मेघालय के घने जंगलों और कम आबादी के कारण खोज मुश्किल हो रही थी। 2 जून को राजा का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला। शव की पहचान उनके टैटू से हुई क्योंकि शव बुरी तरह से सड़ा हुआ था। राजा के पास से उनका मोबाइल, पर्स, सोने की चेन या अंगूठी नहीं मिली, केवल उनकी स्मार्टवॉच कलाई पर मिली। शव मिलने के बाद जांच तेज हुई और एसआईटी ने पता लगाया कि हत्या की साजिश सोनम ने भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर रची थी। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को शक है कि सोनम और राज कुशवाहा की मिलीभगत थी।

पर्यटक गाइड के खुलासे ने बढ़ाई जांच की गहराई
मावलाखियात के एक पर्यटक गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया कि 23 मई को वह राजा-सोनम दंपती को तीन अन्य पुरुषों के साथ नोंग्रियात से मावलाखियात तक जाते देखा था। चारों पुरुष आगे चल रहे थे और महिला पीछे। वे हिंदी में बातचीत कर रहे थे।
अल्बर्ट ने कहा कि उस दिन दंपती ने अपनी सेवाएं लेने से मना कर दी थीं और दूसरे गाइड को किराए पर लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दंपती का किराया स्कूटर मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में पाया गया था, जिसमें चाबी लगी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई जारी
राजा की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस अभी भी सक्रिय है। बाकी आरोपी को पकडऩे के लिए अभियान चल रहा है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी ने कई सबूत जुटाए हैं और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर