रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर – पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच कुरैया सीट पर चुनावी प्रचार अभियान सबसे खास और अलग नजर आ रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के पक्ष में महिलाओं, युवाओं और हर वर्ग का मतदाता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। जनसमर्थन की जो लहर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दिखाई दे रही है, उससे प्रतीत होता है कि कुरैया सीट इस बार एक नया इतिहास रचने जा रही है।

आज भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी ने महिलाओं के साथ मिलकर मिलक चकोनी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ नेता उपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है, जबकि विपक्षी दलों ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र के लिए कोई खास कार्य नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है और “आदर्श पंचायत राज” की स्थापना भाजपा का सपना है।
कोमल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयासरत है और पंचायत चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

चुनाव प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से भलीभांति अवगत है और जनता के सहयोग से यदि भाजपा प्रत्याशी विजयी होते हैं, तो सभी वादे पूर्ण रूप से निभाए जाएंगे।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर बंटी कामरा, हरपाल सिंह, अमित सिंह कामरा, जसनीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरीत सिंह, सतनाम सिंह, चुघ, जगदीश चुघ, कुलविंदर सिंह, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, जतिन कालड़ा, पिंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
