spot_img

RUDRAPUR : छतरपुर से निर्विरोध प्रधान बने हरीश भट्ट ने विधायक शिव के आवास पहुंच जताया आभार! पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

हरीश भट्ट का निर्विरोध प्रधान बनना लोकतंत्र के लिये सुखद पहल : विधायक
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर।
लोकतंत्र की खूबसूरती मे रुद्रपुर विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले छतरपुर ग्राम एक नई मिसाल बना है जहाँ मौजूदा प्रधान व भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट निर्विरोध प्रधान चुनें गये। वही निर्विरोध प्रधान बनने के बाद हरीश भट्ट अपने समर्थकों संग विधायक शिव अरोरा के आवास अपने समर्थकों संग पहुँचे ओर निर्विरोध प्रधान बनने पर विधायक शिव अरोरा का आभार जताया व आशीर्वाद लिया।

image description

वही विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से छतरपुर ग्राम अपने आप मे मिसाल बनी है जिन्होंने निवर्तमान प्रधान द्वारा उस क्षेत्र में किये गये कार्यों को संतोषजनक मना व हरीश भट्ट को निर्विरोध प्रधान चुनकर लोकतंत्र मे एक सुखद मिसाल कायम की। विधायक आवास पहुँचने पर शिव अरोरा ने उनका स्वागत किया ओर कहा निश्चित रूप से छतरपुर क्षेत्र के विकास के लिये जो भी कार्य होंगे किये जायेगे साथ ही हरीश भट्ट को निर्विरोध प्रधान बनने पर शुभकामनाएं व उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, महेंद्र आर्य, प्रेम सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर