न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। ब्राह्मण महिला सभा द्वारा शहर में पहली बार करवा चौथ महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन कल 5 अक्टूबर को सिटी क्लब में होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभा की महिला सदस्यों ने बताया कि करवा चौथ महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें भजन व नृत्य प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी गेम्स और खासकर करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगी।
महिलाओं के पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार से पूरा माहौल उत्सवमय होगा। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में बिना तिवारी, रुचि शर्मा, दीपा जोशी, अंजू तिवारी, प्रभात शर्मा, कृष्ण शर्मा, शालिनी बोरा, मिनी पाठक, अंशु शुक्ला, मीरा त्रिपाठी, छाया शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, साधना शर्मा, अंजू विशिष्ट, निशा कौशिक, अर्चना कौशिक, रुचि भारद्वाज और अवधी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहेंगी। सभा का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल परंपराओं को संजोना है, बल्कि समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी प्रोत्साहित करना है