न्यूज प्रिन्ट देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।






