न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हुई प्रचंड जीत की खुशी में आज श्री बाला जी सेना भारत हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदिश कुमार गर्ग जी के निवास काशीपुर रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय पर श्री बाला जी सेना भारत हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और श्री बाला जी सेना एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं, और पदाधिकारियों को बिहार की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा क यह ऐतिहासिक विजय हिंदुत्व की विजय है ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है।यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भाजपा शीशराम सिंह रवि, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आदिश कुमार गर्ग,प्रदेश महामंत्री भरत सिंह विष्ट,अर्जुन सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरबीर सिंह चौहान,कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सुनील कुमार एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार शर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती गीता रावत,प्रदेश सह प्रभारी प्रमोद कुमार,जिला अध्यक्ष अशोक सिंह तोमर,महानगर अध्यक्ष आरती जोशी,कुमाऊं मंडल प्रभारी महिला मोर्चा राधा चौहान,मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा,जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पुनिया,जिला प्रभारी महिला राजवती कश्यप,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा करुणा विश्नोई,नगर अध्यक्ष काशीपुर राजू उप्रेती जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


