15.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 4, 2026

रुद्रपुर में 07 दिसम्बर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया, जिलाधिकारी ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर 07 दिसम्बर, 2025 (सुवि)_”विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस मानाया गया। सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को प्रतीक झंडा लगाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, राष्ट्र की सुरक्षा, अखण्डता और सार्वभौमिकता और हमारे आज के लिए अपना कल न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही विषम परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोवल ऊँचा करने और शहीद सैनिकों के आश्रितो व अपंग सैनिकों को विश्वास दिलाया जाता है कि राष्ट्र आपके साथ है। इस अवसर पर जो भी धनराशि जमा होती है उसे शहीद के आश्रितों व अपंग सैनिकों के कल्याणार्थ हेतु उपयोग में लाया जाता है। इस पावन पर्व / अवसर पर आज कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (से०नि०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा लगाया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर