25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

रुद्रपुर में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील: मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा और समर्पण से काम करने को कहा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि रुद्रपुर महानगर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम सभी को निष्ठा,लगन, समर्पण, और ईमानदारी के साथ कोशिश करनी होगी,शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली में रुद्रपुर से भी सैकड़ो लोग जाएंगे द्य इधर सीर गोटिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी ने भी प्रतिभाग़ किया,और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए द्य इस अवसर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें, यहां अपने संबोधन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और 2022 में विधायक का चुनाव लड़ी, मीना शर्मा ने कहा कि हमें आपसी मतभेद दूर करके कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में निष्ठा, लगन, समर्पण,और ईमानदारी के साथ प्रयास करने होंगे द्य इस अवसर पर निगम पार्षद सन्नो बेगम, मोहम्मद इरफान खान, पूर्व पार्षद सलीम अहमद, पूर्व पार्षद नदीम खान,विक्की, लाला,बंटी,अनिल शर्मा, अरविंद सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर