न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए नए तथ्यों से भाजपा पूरी तरह कटघरे में खड़ी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस वीआईपी को बचाने में भाजपा सरकार लगी हुई है, अब किसी भी सूरत में उसे बचा पाना संभव नहीं होगा।
मीना शर्मा रुद्रपुर के डीडी चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष R मीना शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया।
इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ममता रानी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद प्रीति साना, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व पार्षद मालती मौर्य, मोहन भारद्वाज, पार्षद अंजलि राजू कोली, सरोज रानी, मंजू जैन, बाबू विश्वकर्मा, बबलू सागर, पूनम गुप्ता, उमा सरकार, चंद्रकली कोली, बेबी सिकदर, सुनीता सैनी, किरण पाठक, ज्योति टम्टा, गंगा देवी, छत्रपाल राठौर, राकेश कोली, रविंद्र गुप्ता, राहुल, अनुज दीक्षित, किरण शुक्ला, राधेश्याम बंसल, कमल चुग, राजू कोली, सर्वजीत कौर, दुर्गा देवी, किशोरी देवी, जमुना कोली, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839


