19.1 C
Rudrapur
Friday, February 6, 2026

नेपाल में बरात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, 34 घायल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,उत्तराखंड/नेपाल। नेपाल के बैतड़ी से बजांग जा रही बरात की बस गुरुवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत और 34 अन्य घायल हो गए। हादसा बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस के बड़गांव मोड़ से 150 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से हुआ। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के अनुसार नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात्रि के समय घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया। मृतकों में बजांग के विभिन्न गांवों के निवासी शामिल हैं, जिनमें 13 वर्षीय किशोर और 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रहरी ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर छह लोगों की मौत हो गई, पांच का डडेलधुरा अस्पताल में और दो का कोटिला अस्पताल में निधन हो गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर