न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के आदेश और एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर पूरे जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 24 ओवरलोड वाहनों के चालान किए, 17 वाहनों को सीज किया और 14 मामलों में कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान काशीपुर, आईटीआई, केलाखेड़ा, पंतनगर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज और यातायात रुद्रपुर क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की गई।

काशीपुर और केलाखेड़ा में 2-2 वाहन सीज कर कोर्ट चालान किए गए, जबकि पंतनगर में 2 वाहन सीज किए गए। किच्छा में 3 चालान, 2 सीज और 1 कोर्ट चालान किया गया। पुलभट्टा में 3 वाहनों पर चालान, सीज और कोर्ट कार्रवाई की गई। सितारगंज में 5 वाहनों को सीज किया गया। वहीं यातायात रुद्रपुर ने 6 चालान, 1 सीज और 5 कोर्ट चालान की कार्रवाई की।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839


