न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन चौक पर 26 जनवरी से निरंतर संचालित चाय जलपान सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज की प्रसाद सेवा का शुभारंभ अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष अमित जिंदल, शालू जिंदल, भाजपा नेता नरेश उप्रेती जी एवं समाजसेवी प्रमोद यादव जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी गणमान्य अतिथियों ने Maharaja Agrasen जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा समाज की सुख-समृद्धि, समरसता एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्रमोद मित्तल जी के नेतृत्व में चल रहा यह सेवा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण, संस्कार एवं संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा निरंतर विस्तार पाती रहेगी और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में यह प्रसाद सेवा कार्यक्रम समाजसेवियों के सहयोग से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल निःशुल्क प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद मित्तल जी ने कहा कि इस सेवा कार्य का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँच रहा है तथा हमारा उद्देश्य जनसेवा को निरंतर आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि शहर में जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए। आज अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष अमित जिंदल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश उप्रेती जी ने अपना जन्मदिन तथा राजेश ग्रोवर के पूज्य पिता इन्द्र ग्रोवर जी ने अपना जन्मदिवस सेवा कार्य में सहभागिता कर मनाया, जिस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। संस्कार भारती के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल जी के नेतृत्व में पूरी टीम सेवा भावना से यह कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसे निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाएँ शहर के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक अवश्य पहुँचनी चाहिए — भूखे को अन्न और प्यासे को पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा है।

सेवा कार्य में मुख्य रूप से कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, रवि अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, अशोक नेगी, एडवोकेट मनीष मित्तल, ओम अग्रवाल, अतुल विश्वास, यूनाइटेड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक गुप्ता एवं प्रफुल्ल गुप्ता जी सहित अनेक समर्पित समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। “नर सेवा ही नारायण सेवा” हमारा संकल्प।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839


