न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल(पुरुष- महिला) टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता हेतु हुई रवाना. कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल(पुरुष- महिला) टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता हेतु मध्यांचल विश्वविद्यालय भोपाल के लिए आज रवाना हुई. क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.संतोष कुमार ने बताया कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वुडबॉल(पुरुष- महिला) टीम प्रशिक्षण शिविर के पश्चात आज मध्यांचल विश्वविद्यालय भोपाल में दिनाँक 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल(महिला- पुरुष) प्रतियोगिता हेतु रवाना हुई।

डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया उक्त टीम में महिला वर्ग में 08 तथा पुरुष वर्ग में 08 कुल 16 खिलाड़ी कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. महिला वर्ग टीम में गरिमा राणा, सुनैना, काशीष शर्मा, डोली, आस्था बोरे, कशिश, प्रिया पडियार तथा प्रिया गोस्वामी का चयन कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है तथा पुरुष वर्ग में दीपक अधिकारी,राजा सिंह राठौड़, तेजस्वी कुमार, ललित सिंह मेहरा, हेमराज विश्वकर्मा, संदीप, रौनक तथा निखिल जोशी का चयन कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है.उक्त टीम में टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में लोकेश पांडे, श्वेता भाकुनी तथा योगेश पांडे तथा एनपी शर्मा रहेगे. समस्त अधिकारी गणों द्वारा टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी.।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839



