न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जन्म दिवस जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके समर्थकों ने कहीं उन्हें लड्डू से तोला तो कहीं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। ऐसा लगा कि मानो ठुकराल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी से बैठे हुए हैं और उनके समर्थकों ने भी कमर कस ली है। बीती शाम पूर्व विधायक के जन्मदिवस के मौके पर ट्रांजिट कैंप में रोड शो निकाला गया जो कैंप के विभिन्न मार्गो से गुजरा।

जगह जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और विशाल सभा का आयोजन किया गया। जहां समर्थनों ने ठुकराल को लड्डुओं से तोला और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। रमपुरा में भी ठुकराल के समर्थकों में उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और जमकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नजर आए। रमपुरा में कई स्थानों पर केक काटा गया और ठुकराल के दीर्घायु होने की कामना की गई।

इसके अलावा शहर की विभिन्न बस्तियों में भी पूर्व विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। ऐसा लग रहा था कि मानो ठुकराल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है जिस प्रकार से उनके समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि अब ठुकराल 2027 के चुनाव को लेकर ताल ठोंक चुके हैं।

समाजसेवी सुनील चुग संजीव गुप्ता, विजय बाजपेई, अंकित बटला, गगन ग्रोवर, रोहित खुराना, रूबल संधू ,गौरव मुंजाल, विभोर बटला, इनु, हरविंदर पिल्लू, आदित्य आहूजा, राजेश सिंह, मनीष गंगवार, नंद किशोर, विशाल, संजीव, करमजीत सिंह, उपदेश सक्सेना, अजय नारायण, राजेश ग्रोवर, राजीव सिंह, तारिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, अंशुल अग्रवाल, राजकुमार सीकरी, हरीश अरोड़ा, जॉमी चंदा, चीनू दुआ, सुखवंत सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र, पंकज पांडे, सुनील चुग, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, धीरज सुखीजा, राकेश सुखीजा, विशाल बुड्ढी, मनोज मुंजाल, हरिओम शर्मा, हरेंद्र पाल, सुमित बतला, सर्वेश रस्तोगी, राहुल वर्मा, एसएन वर्मा, सुरेंद्र रावल, सुरेंद्र कुमार, सोनू सक्सेना, सुरेंद्र गुप्ता आदि लोग सामिल ।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-98&76118&9



