30.5 C
Rudrapur
Wednesday, February 25, 2026

रुद्रपुर में महाराजा अग्रसेन चौक पर निःशुल्क लंगर सेवा का शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। आज महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित निःशुल्क लंगर सेवा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव कुमार बंसल जी, श्री रमेश जिंदल जी, श्री दीपक बंसल जी, श्री मनीष बंसल जी, श्री अमित बंसल जी, श्रीमती सोनल बंसल जी, शिवानी बंसल जी, श्रीमती शिल्पी बंसल जी, श्री पवन जिंदल जी, सीए सूरज अग्रवाल जी, श्री राजू नागपाल जी, श्री यशपाल गुलाटी जी एवं श्री विनोद घई जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष रूप से समाजसेवी श्री शिव कुमार बंसल जी ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के माध्यम से मनाकर समाज के प्रति प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। यह लंगर सेवा भाजपा के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में निरंतर संचालित की जा रही है।

सेवा कार्य में प्रमुख रूप से श्री कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, प्रमोद यादव, मनीष मित्तल एडवोकेट, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक नेगी, राजेश ग्रोवर, विराज अग्रवाल, हरीश मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। उपस्थित गणमान्यजनों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर