30.5 C
Rudrapur
Wednesday, February 25, 2026

मैदान में नमाज पढ़ रहे अधेड से मारपीट, मुस्लिमो में आक्रोश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे एक अधेड़ व्यक्ति को एक युवक ने बुरी तरह से पीट दिया जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश छा गया। क्षेत्र में घटी एक अत्यंत गंभीर, निंदनीय एवं कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शाहिद जो शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहा था, उसके साथ न केवल धक्का-मुक्की की गई बल्कि उसे माँ-बहन की भद्दी गालियाँ दी गई तथा जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए। व जान से मारने की धमकी भी दी गयी।वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि यह कृत्य अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति एवं उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। उन्होंने सिडकुल चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि अत्यंत गंभीर तथ्य यह है कि वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाने के बाद भी उक्त व्यक्ति एवं उसके साथियों ने काफी देर तक मारपीट जारी रखी।

इसके अतिरिक्त, वीडियो में यह भी साफ दिखाई देता है कि एक निहत्थे, वृद्ध एवं असहाय व्यक्ति को कई लोगों द्वारा एक साथ घेरकर बेरहमी से मारा-पीटा गया, जो न केवल अमानवीय है बल्कि घोर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है। यह घटना समाज में भय, है। असुरक्षा एवं साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली है।यह संपूर्ण घटना कानून के शासन, धार्मिक स्वतंत्रता एवं सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है तथा इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की पूर्ण आशंका है।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल निष्पक्ष एवं गहन जांच प्रारंभ की जाए।अरविंद शर्मा एवं उसके साथ मौजूद सभी अज्ञात/ज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए।पीड़ित युवक एवं वृद्ध व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कृपया मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर