32.1 C
Rudrapur
Friday, March 27, 2026

उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक हटाई, किसानों को मिली बड़ी राहत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । प्रदेश के किसानों के हित में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस निर्णय से खासकर तराई और दलदली जमीन वाले क्षेत्रों के किसानों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में लंबे समय से ग्रीष्मकालीन धान की खेती होती आ रही है। इन क्षेत्रों की भूमि दलदली होने के कारण अन्य फसलों का उत्पादन कठिन है। किसानों की आजीविका और हितों को ध्यान में रखते हुए अब ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर कोई रोक नहीं रहेगी।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने भी इस फैसले की सराहना की।

किसानों का कहना है कि यह निर्णय उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इसे लेकर वे उत्साहित हैं।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर