न्यूज प्रिंट रुद्रपुर – बिगवाड़ा स्थित देव ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी फेज-7 में नवरात्रि की दशमी पर माता रानी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के बिट्टू चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल और जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पठानी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव मुकुट यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। समिति ने बताया कि यह भंडारा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र में धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
रुद्रपुर खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839


