33.1 C
Rudrapur
Monday, March 30, 2026

रुद्रपुर की बेटियों का कमाल: खेलो इंडिया नेशनल लीग 2026 में रजत और स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर/शिलांग। मेघालय के शिलांग स्थित साईं सेंटर नेहरू में 27 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित “पेंचक सिलाट आश्मिता खेलो इंडिया नेशनल लीग 2026” में उत्तराखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी में रुद्रपुर की तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और पूजा मेहर ने रेगु टीम इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।वहीं पूजा मेहर ने फाइटिंग (टांडिंग) इवेंट के 50-55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड को बड़ी सफलता दिलाई।

खिलाड़ियों के कोच और पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि खिलाड़ी रुद्रपुर स्थित दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी में रोजाना कड़ी मेहनत करते हैं, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड की महिला खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के चेयरमैन मोहम्मद इकबाल ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

रेगु टीम को ₹30,000 और स्वर्ण पदक विजेता पूजा मेहर को ₹12,000 की राशि दी गई।यह उपलब्धि रुद्रपुर और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर