33.1 C
Rudrapur
Monday, March 30, 2026

पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. कुंदन सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों की सराहना

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) डॉ. कुंदन सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2022 के चुनावी संकल्प पत्र को पूरी ईमानदारी और दृढ़ता के साथ लागू किया है। उन्होंने यूसीसी कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना, अवैध कब्जों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई, प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित राहत, तथा चारधाम यात्रा का सफल संचालन सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना भी सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है।

डॉ. राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का सरल और आत्मीय व्यवहार कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिए प्रेरणादायक है, जो वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाएगा। इस दौरान उन्होंने रुद्रपुर शहर को ₹1100 करोड़ की रिंग रोड परियोजना की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर