28.8 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

पुलिस बल की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार, चार पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान हुई 80 वर्षीय सुखदेव कौर की मौत के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा के बीच कर दिया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार खटीमा में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की में सुखदेव कौर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर कोतवाली पहुंचे थे और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। अधिकारियों के समझाने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक सुनिल कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है तथा जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी मंजू पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर