33.1 C
Rudrapur
Monday, March 30, 2026

नन्ही दिव्या का जन्मदिन बना खास, सेवा कार्यक्रम में दिखी मानवता की मिसाल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर संचालित प्रसाद सेवा कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों का दिल छू लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ गुप्ता मेडिकल स्टोर के संचालक संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता एवं डॉ. तुषार मित्तल द्वारा किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सेवा, भक्ति और समर्पण का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग प्रसाद वितरण में शामिल हुए।

इसी बीच एक भावुक पल तब सामने आया जब नन्ही बालिका दिव्या वर्मा ने बताया कि उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं और आज उसका जन्मदिन है। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने आगे बढ़कर दिव्या को स्नेह दिया और उसका जन्मदिन मौके पर ही मनाया गया। सभी ने गीत गाकर और शुभकामनाएं देकर बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया,

जो कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण बन गया।प्रमोद मित्तल ने दिव्या की शिक्षा में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। उपस्थित लोगों ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देने वाला उदाहरण बन गया।इस दौरान कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर