32.7 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

मां शीतला पूजा महोत्सव में ठुकराल ने लिया हिस्सा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खटोला ग्राम सभा के निमाईपाड़ा क्षेत्र में आयोजित भव्य मां शीतला पूजा महोत्सव में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका स्थानीय ग्रामीणों एवं आजाद यंग क्लब के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान ठुकराल ने विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने जनहित और धार्मिक कार्यों में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर