न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
ममता रानी ने कहा कि ठुकराल के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।

वहीं राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


