न्यूज प्रिन्ट किच्छा। शिव स्वयं सहायता समूह दोपहरिया की संचालिका ममता देवी द्वारा गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करते हुए आधुनिक मशीनों से सुसज्जित सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत पूजन के बाद फीता काटकर किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ममता देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमन कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839





