21.5 C
Rudrapur
Monday, April 6, 2026

संस्कार भारती रुद्रपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, हरवीर चौधरी अध्यक्ष बने

अवश्य पढ़ें


बंसल सचिव और कोषाध्यक्ष कटारिया तो मीडिया प्रभारी बने मनीष मित्तल

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर,। संस्कार भारती रुद्रपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सिटी क्लब में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा एवं श्री विमल मेहरा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में चौधरी हरबीर सिंह को अध्यक्ष, एडवोकेट नरेंद्र बंसल को सचिव, श्री दीपक कटारिया को कोषाध्यक्ष तथा एडवोकेट मनीष मित्तल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।


उपाध्यक्ष पद पर मनीष खनिजो, संदीप राव, प्रमोद यादव, श्रीमती शालिनी गोयल और रवि अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। उमा पांडे को उपसचिव तथा विजय कक्कड़ को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। सर्व विधा प्रमुख के रूप में श्रीमती शैली बंसल एवं मनीष खनिजो को नियुक्त किया गया।
विभिन्न विधाओं के संयोजकों में नृत्य के लिए दीप्ति, रंगोली के लिए रेणु जुनेजा, मार्शल आर्ट के लिए अंशुल टंडन तथा संगीत के लिए श्रीमती सूजीता नारंग को जिम्मेदारी सौंपी गई।


महिला संरक्षिका के रूप में श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती अलका विष्णनोही और डॉ. दीपा जोशी को नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में श्री पवन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री राम जी मोरिया, अशोक मित्तल, तारा चंद अग्रवाल, राजेश शामपुरिया, श्री अरुण अग्रवाल, राजकुमा बिंदल, राजकुमार फुटेला, श्री विनोद फोगाट एवं श्री कुशल अग्रवाल शामिल हैं।


नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी हरबीर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों को भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा और अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। वहीं संरक्षक श्री कैलाश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संस्था और मजबूत होकर सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडवोकेट प्रमोद मित्तल, श्री मदन गांधी, श्री राधेश्याम अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह, वैभव मित्तल, अन्नू जुनेजा, मनोज वर्मा, कविता वर्मा, रजनी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर