26.3 C
Rudrapur
Tuesday, April 7, 2026

प्रमोद मित्तल की टीम का भंडारा: रुद्रपुर में जनसेवा का अनूठा उदाहरण

अवश्य पढ़ें

🌺 जनसेवा से सशक्त हो रहा रुद्रपुर

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा रुद्रपुर में महाराजा अग्रसेन चौक पर कई माह से निरंतर भंडारा आयोजित कर जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह जनसेवा अभियान लगातार जनभागीदारी का उदाहरण बनता जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन जुड़कर सहयोग की भावना को सशक्त बना रहे हैं।

आज जनसेवा कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्री विजय जैन, अथर्व जैन, श्री राजेंद्र जिंदल जी, श्रीमती कांता जिंदल जी, श्रीमती गीता जैन जी तथा संस्कार भारती रुद्रपुर के अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह, महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री राधेश्याम अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह ने कहा कि प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही जनसेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। शहर के नागरिकों और सामाजिक संगठनों का निरंतर मिल रहा सहयोग इस जनसेवा को नई दिशा दे रहा है।

वहीं प्रमोद मित्तल ने संस्कार भारती की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों में सामूहिक प्रयास ही वास्तविक शक्ति है।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर जनसेवा में सहभागिता की। प्रमुख रूप से कुशल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, जितेंद्र साहनी, मनीष मित्तल एडवोकेट, उदय वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, पूजा मित्तल एडवोकेट, दीपिका मित्तल एडवोकेट, रवि अग्रवाल, अशोक नेगी, श्रीओम अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर