17.5 C
Rudrapur
Wednesday, April 8, 2026

रुद्रपुर में गैस सिलेंडर वितरण की समस्या पर समाजसेवी सुशील गाबा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

अवश्य पढ़ें

– मजदूर, गृहणियों और कारोबारियों की परेशानी को प्रशासन के समक्ष रखा

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती परेशानी को लेकर समाजसेवी सुशील गाबा ने जिलाधिकारी कार्यालय का दौरा किया और समस्याओं का समाधान करने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने पीसीएस ऋचा शर्मा को ज्ञापन प्रदान किया।

ज्ञापन में गाबा ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प, भदईपुरा, रम्पुरा, इंडेन ऐजेंसी, भारत ऐजेंसी, फाजलपुर और आवास विकास क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में गैस वितरण प्रणाली सुचारू नहीं है। होम डिलीवरी के बजाय प्वाइंट ऑफ सेल्स व्यवस्था लागू होने से आम मजदूरों, गृहणियों और छोटे कारोबारियों को सिलेंडरों के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

समाजसेवी जगदीश तनेजा ने बताया कि छोटे और मध्यम होटल व ढाबा संचालक, उनके कर्मचारियों और कामगारों को सिलेंडर न मिलने के कारण रोजाना अपने रोजगार से महरूम होना पड़ रहा है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मोनू निषाद ने जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि पर्याप्त गैस सिलेंडरों की व्यवस्था कर टास्क फोर्स बनाकर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश गौरी ने भी ऐजेंसियों पर निगरानी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, गौतम घरामी, राजेश तनेजा, विकास विश्वास, सिद्धांत ग्रोवर, अरुण अरोरा, हन्नी गंगवार, विशाल साहा, सागर बोस, मनोज घोष, ऋषभ वर्मा, करन निषाद, सुमित गुप्ता, ध्रुव निषाद, विशाल अनेजा, सुखवंत सिंह, सुकुमार मंडल, जयपाल टंडन, हर्ष अरोरा और छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर सहित कई लोग मौजूद थे।ज्ञापन में प्रशासन से शीघ्र गैस वितरण प्रणाली सुचारू करने और आम जनता को राहत देने की आग्रह की गई।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर