न्यूज प्रिन्ट,हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित अपने बच्ची नगर आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों की विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। सांसद अजय भट्ट ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। नसुनवाई के दौरान लोगों को सीधे अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की पहल होती नजर आई। कार्यक्रम में आए नागरिकों ने जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।


