न्यूज प्रिन्ट हल्द्वानी/नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर देशवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे और विकास की राजनीति की जीत को दर्शाता है।
अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा को मिला समर्थन यह साबित करता है कि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संगठन की रणनीति को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया। साथ ही कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश लगातार आगे बढ़ रहा है।


