भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ओर राठौर ने बजाय ढोल झूमे कार्यकर्ता
न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सामिया लेक सिटी परिसर में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
प्रमोद मित्तल ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है, जो आने वाले समय में देश को और मजबूत बनाएगी। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को इस सफलता का कारण बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


